फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर फेल होने से 32 मरीजों का नहीं हो सका सीटी स्कैन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में गुरुवार को सर्वर फेल होने के चलते सीटी स्कैन मशीन का संचालन नहीं हो सका। इससे सीटी स्कैन कराने जिला अस्पताल पहुंचे 32 मरीजों व उनके तीमारदारों को मायूस लौटना पड़ा। नाराज मरीजों ने कहा कि सीटी स्कैन मशीन का संचालन सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए अस्पताल प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

कभी सुचारु विद्युत आपूर्ति न होने तो कभी अन्य कारणों से सीटी स्कैन मशीन का संचालन प्रभावित होता है। गुरुवार को सर्वर फेल होने से एक बार फिर सीटी स्कैन मशीन का संचालन ठप हो गया। सीटी स्कैन के लिए सुबह से ही मरीजों के जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ ही देर में 32 मरीज सीटी स्कैन के लिए लाइन में लग गए।
काफी देर बाद उन्हें बताया गया कि सर्वर फेल है। इसके चलते सीटी स्कैन मशीन का संचालन नहीं हो सकेगा। इसकी जानकारी होते ही मरीजों व तीमारदारों में नाराजगी व्याप्त हो गई। उनका कहना था कि अक्सर किसी न किसी गड़बड़ी के चलते मशीन का संचालन ठप हो जाता है। इसका खामियाजा मरीजों व तीमारदारों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी गौतम का कहना है कि सर्वर फेल होने के चलते सीटी स्कैन मशीन का संचालन नहीं हो सका। इससे मरीजों व तीमारदारों को कुछ मुश्किल जरूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें