फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पीरपुर लोरपुर निवासी संतोष (28) शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। इसी दौरान मालीपुर रोड पर नई बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। संतोष माता-पिता की इकलौती संतान था। लगभग दो वर्ष पूर्व उसके पिता कामता प्रसाद का निधन हो चुका है।
पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दूल्हापुर निवासी राकेश (40) शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय रामपुर सकरवारी के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। जलालपुर निवासी संजय (32) शुक्रवार देर शाम बाइक से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। आजमगढ़ जनपद के हड़िया मित्तूपुर निवासी अरबाज (26) शनिवार सुबह बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के पास बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इमामबाग निवासी रहमान (65) शुक्रवार देर शाम उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें