फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरा युवक, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मौहरिया खानपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना अंतर्गत यादवपुर ग्राम पंचायत के लहगी का पूरा गांव निवासी उमाकांत (35) पुत्र त्रिलोकी रविवार सुबह ट्रेन से अकबरपुर से वाराणसी जा रहा था।
विज्ञापन

वह बोगी के गेट पर खड़ा था। बताया जाता है कि जब ट्रेन मौहरिया खानपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुंची, तो इसी बीच झटका लगने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें