अंबेडकरनगर। इब्राहिमपुर के काजीपुर गांव में बुधवार रात सोते समय 22 वर्षीय अमन वर्मा को सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन अमन को अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अमन बुधवार की रात करीब एक बजे गांव स्थित अपने पोल्ट्री फार्म में सो रहे थे। उसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। पहले तो वह सामान्य कीड़े के काटने का सोचकर सो गए। भोर करीब साढ़े चार बजे जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उन्होंने अपने चाचा दीपचंद्र को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सीएचसी टांडा पहुंचाया। वहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई।