फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sat, 17 Aug 2024 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र अलीगंज के सद्दरपुर बाजार स्थित एक भवन में वायरिंग का काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के मीरानपुर निवासी दीपक जायसवाल (32) ठेके पर वायरिंग आदि का काम करता था। मौजूदा समय में वह सद्दरपुर मेडिकल कॉलेज के सामने नवनिर्मित भवन में वायरिंग कर रहा था। शनिवार को भी वह अपने साथियों के साथ काम करने गया था। बताया जाता है कि इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। सांस चलने की उम्मीद में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृ़त घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि दीपक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके चार वर्ष के दो जुड़वा बेटे हैं। परिवार का खर्च चलाने की जिम्मेदारी दीपक पर ही थी। कारण यह कि दूसरे नंबर का भाई घर पर नहीं रहता जबकि छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। दीपक की मौत से पत्नी शांति जहां बार-बार बेहोश हुई जा रही थी तो वहीं मां लक्खी देवी व पिता जुगजुग जायसवाल का भी रो रोकर बुरा हालत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें