फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, दोस्त गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवण क्षेत्र/सद्दरपुर। अकबरपुर के कुड़िया चितौना में सोमवार को खेत की जोताई कर लौट रहे दो दोस्त ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जलालपुर के पेठिया निवासी आदित्य दुबे उर्फ पंकज (25) की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त अभय सिंह (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। अभय का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अभय सिंह अपने दोस्त आदित्य दुबे के साथ तीन दिन पहले कुड़िया चितौना निवासी अपने फूफा अरुण सिंह के घर आए थे। सोमवार सुबह अभय अपने फूफा के खेत में सरसों की बोआई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर गए थे। सुबह करीब 11 बजे बोआई पूरी करने के बाद दोनों ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। अभय ट्रैक्टर चला रहे थे, जबकि आदित्य उनके बगल में बैठे थे।
इसी दौरान सड़क किनारे बने गड्ढे के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि परिजनों की ओर से पुलिस को हादसे की सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से टेंपो सवार चार लोग घायल
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। आसोपूर पूर्व का पुरवा निवासी वीरेंद्र यादव के अनुसार, 14 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह टेंपो से कलवारी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में मंजू, संदीप, फिरदोस अहमद उर्फ मोनू और कनीज आयशा घायल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें