फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ी पीने से युवक की मौत,दोस्त की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। थाना क्षेत्र के मकोइया गांव में ठेके से ताड़ी पीकर निकलने के बाद दो दोस्तों की हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ताड़ी दुकानदार को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। हरकत में आए आबकारी विभाग ने सुबह छानबीन की। इसके बाद ताड़ी का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के मकोइया गांव निवासी विकास यादव उर्फ कामन (21) अपने मित्र कुलदीप (22) के साथ सोमवार देर शाम गांव स्थित ताड़ी की दुकान पर गए। वहां उन दोनों ने ताड़ी पी। बताया जाता है कि जैसे ही दुकान से कुछ आगे बढ़े थे कि इसी बीच दोनों लड़खड़ाकर गिर पड़े। उनकी तबियत अचानक तेजी से खराब होने लगी। इससे दुकान पर मौजूद लोग भाग गए।
सूचना पर परिवारीजन पहुंचे और दोनों को बसखारी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलदीप को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। देर रात परिवारीजन पुलिस को जानकारी दिए बगैर विकास के शव को लेकर घर चले गए। इस बीच जानकारी होते ही बसखारी पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ताड़ी दुकानदार को पूछताछ के लिए थाने ले गई। एसओ बसखारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

उठाए जा रहे जरूरी कदम
आबकारी निरीक्षक महेंद्र वर्मा ने कहा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं थे। इसके बावजूद उन्हें समझा कर मनाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सही तथ्य सामने आ जाएंगे। इसके अलावा ताड़ी का नमूना लेकर जांच के लिए गोरखपुर भेज दिया गया है। शुरूआती जांच में यह भी सामने आया है कि करीब 20 लोगों ने दुकान से ताड़ी पी थी। इनमें से अन्य किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। यह भी पता चला है कि दोनों युवक अकबरपुर गए थे। वहां उन्होंने कोई नशीला पदार्थ लिया था। इसके बाद ही मकोइया आकर ताड़ी का सेवन किया।
आबकारी विभाग हुआ सक्रिय
ताड़ी पीकर निकले दो दोस्तों में एक की मौत व दूसरे की हालत गंभीर होने की जानकारी होते ही आबकारी विभाग सक्रिय हो उठा। आबकारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप वर्मा ने मकोइया पहुंचकर ग्रामीणों व परिवारीजनों से जानकारी ली। साथ ही बसखारी थाने में ताड़ी दुकानदार कृष्णकुमार से पूछताछ की। जिला आबकारी अधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया ताड़ी में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली है। हालांकि नमूना लेकर जांच के लिए गोरखपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें