अंबेडकरनगर। अकबरपुर वाराणसी रेल खंड पर बुधवार को लखनऊ जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। युवक ने नीली जींस और हरे रंग की शर्ट पहन रखी थी।
विज्ञापन
यह घटना अकबरपुर के अमरौला के निकट हुई। पुलिस ने मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। इसके साथ ही, जिले के सभी थानों में भी शिनाख्त के लिए तस्वीरें भेजी गई हैं। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि शव को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के शव गृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद