फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला प्रसाधन के नल से पानी भरकर पिलाने का आरोप

विज्ञापन
वायरल वीडियो में आलापुर के आमादरवेशपुर स्थित जनगणना प्रशिक्षण केंद्र में महिला प्रसाधन के अंदर
विज्ञापन
आलापुर। आमादरवेशपुर स्थित जनगणना प्रशिक्षण केंद्र में महिला प्रसाधन के नल से पानी भरकर डिब्बों में रखने और उसे आरओ का पानी बताकर कार्मिकों को पिलाने का आरोप लगा है। महिला प्रसाधन में गंदगी की शिकायत भी सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र के आठ कमरों में 320 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहली टीम का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरी टीम का प्रशिक्षण चल रहा है। इसके बाद तीसरी टीम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। गौरतलब है कि पहली टीम के प्रशिक्षण के पहले दिन भी अव्यवस्थाओं को लेकर कार्मिकों ने नाराजगी जताई थी। मामला कार्य बहिष्कार तक पहुंच गया था। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर एसडीएम विकास यादव और तहसीलदार रवीश कुमार यादव ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे।
मामले में तहसीलदार रवीश कुमार ने आरोपों को प्रशिक्षण बाधित करने की कोशिश बताया। उनका कहना है कि एक प्रगणक ने सफाईकर्मी से पानी भरवाकर वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, संबंधित कैटरर्स के दिनेश यादव ने बताया कि भोजन निर्धारित सूची के अनुसार दिया जा रहा है। पीने के लिए आरओ प्लांट का पानी उपलब्ध कराया जाता है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कार्मिकों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें