फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Sun, 14 Jun 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निवासी पूर्णमासी के परिवार के लोग शनिवार रात भोजन के बाद सोने चले गए। 20 वर्षीय पुत्र विजय प्रकाश भी अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवारीजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। खिड़की देखा तो अंदर विजय का शव रस्सी के सहारे छत में लगे कुंडे से लटक रहा है। यह देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में घटना की सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को रस्सी से नीचे उतरवाया। विजय प्रकाश की शादी हो चुकी थी। उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। वह इन दिनों मायके में थी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि पत्नी से अनबन के चलते विजय ने आत्महत्या की। हालांकि परिवारीजन इससे इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। घटना के बाद से परिवारीजनों में रोना पिटना मचा है। अहिरौली एसओ का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें