फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारकों को रुला रहे एटीएम

Sun, 14 Jun 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को बैंकों में अवकाश होने के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कहीं दोपहर में  पैसा खत्म हो गया तो कई एटीएम के बाहर तकनीकी खराबी का बोर्ड लगा रहा। एटीएम से धन निकासी की किल्लत दूर न होने से उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधन भले ही उपभोक्ताओं को बेहतर बैंकिंग सेवा देने के तमाम वादे कर रहे होों। लेकिन स्थानीय स्तर पर उसके एक भी वादे से पूरे होते नहीं दिखते हैं। एटीएम सेवा से लेकर ऋण व अन्य बैंकिंग सुविधाओं को प्राप्त करने में उपभोक्ताओं को खूब पसीने बहाने पड़ रहे हैं।

जिला मुख्यालय पर कहने के लिए भले ही कई बैंक शाखाओं के लगभग एक दर्जन से अधिक एटीएम लगे हों, लेकिन उपभोक्ताओं को हर दिन धन निकासी के संकट से जूझना पड़ता है। ऐसा मौका कम ही मिलता है कि उपभोक्ता एक एटीएम पर पहुंचे और वहां से उसकी धन निकासी हो जाए।
विज्ञापन


उपभोक्ता दो तीन एटीएम का चक्कर लगाते हैं तब जाकर उनकी धन निकासी हो पाती है। बैंक प्रबंधन अब तक सहालग का दौर चलने के कारण एटीएम से अधिक धन निकासी की जानकारी देकर धनाभाव बता रहा था, लेकिन अब सहालग का दौर थमने के बाद भी एटीएम की बदहाली जारी है।

रविवार को बैंकों में छुट्टी होने के चलते उपभोक्ताओं को पैसों के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर करीब तक नगर के तमाम एटीएम जवाब दे गए। कहीं पैसा खत्म होने का बोर्ड टंग गया, तो कहीं तकनीकी समस्या उत्पन्न होने से कार्य बाधित होने की नोटिस चस्पा हो गए।

ऐसे में उपभोक्ताओं को एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाना पड़ा। फैजाबाद रोड स्थित एटीएम पूरे दिन नहीं चल सका। एसबीआई मुख्य शाखा के बगल दो मशीन लगी हैं, लेकिन रविवार को दोनों मशीनों ने दगा दे दिया। शहजादपुर में स्थित एटीएम पैसों के संकट से जूझते रहे।

उपभोक्ता मयाराम यादव, शिवकुमार तिवारी व मयंक बंका आदि ने बैंक प्रबंधन से एटीएम सुविधा को और दुरुस्त करने की मांग की। उधर एलडीएम कुंदन सिंह ने बताया कि एटीएम की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए जाने के प्रयास चल रहे हैं। कई बार तकनीकी खराबी के चलते मशीनें काम नहीं कर पातीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें