फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को लाठियों से पीटा, कैंची से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सैदापुर बाजार में शनिवार देर शाम मामूली विवाद में एक युवक की कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी, साथ ही उस पर कैंची से भी हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना अंतर्गत सीहमई मोलनापुर गांव निवासी कृष्णा (22) पुत्र बाढ़ू शनिवार देर शाम सैदापुर बाजार में कुछ काम कर रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच सीहमई गांव निवासी मदन अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया। मदन व कृष्णा के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि मदन ने साथियों के साथ कृष्णा की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसी दौरान उस पर कैंची से वार कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। चीख पुकार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें