फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में युवक व किशोर की मौत

Thu, 30 Jan 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर के न्योतरिया बाईपास के निकट घटनास्थल पर माैजूद पुलिस व एंबुलेंस कर्मी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा-बांदा हाईवे पर न्योतरिया बाईपास के निकट बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक व किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली के फूलपुर गांव निवासी सकलैन खान (39) ट्रक चालक थे। बीते दिनों ही वह घर आए थे। सकलैन गांव के अयान (17) के साथ बृहस्पतिवार दोपहर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गंजा गांव अपनी बहन के घर जाने के लिए निकले थे। दोपहर लगभग दो बजे बाईपास के निकट सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न पहने होने के कारण दोनोंं के सिर पर गंभीर चोटें आईं। डायल 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
अकेला कमाने वाला था सकलैन
सड़क हादसे में मृतक सकलेन अकेले कमाने वाले थे। उनके पिता सांवले हसन वृद्ध होने के चलते घर पर ही रहते हैं। मृतक को पांच वर्ष का बेटा तैमूर और सात वर्ष की बेटी नाजो है। मौत की खबर मिलते की पत्नी और दोनोंं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

न्योतरिया बाईपास पर आए दिन हो रहे हादसे
न्योतरिया बाईपास पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। 27 जनवरी की रात महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। करीब डेढ़ माह पूर्व डंपर पलटने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। दोनों पहतीपुर के रहने वाले थे। लगभग तीन माह पूर्व दिल्ली के लिए सवारी ले जा रही प्राइवेट बस इसी बाईपास के निकट पलट गई थी। हादसे में राजेसुल्तानपुर के एक शख्स की हादसे में मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें