फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया न दे पाने से परेशान युवक ने बाइक को किया आग के हवाल

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग पर बंसतपुर चौराहे के निकट जलती बाइक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग पर बसंतपुर के पास एक बाइक संदिग्ध अवस्था में आग के हवाले हो गई। सूचना पर पहुंची अहिरौली पुलिस टीम ने आग बुझाई। हालांकि तब तक बाइक जलकर नष्ट हो चुकी थी। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म है। उधर पुलिस का कहना है कि बाइक में आग स्पार्किंग के चलते लगी। बाइक चला रहा युवक घबरा गया और वह मौके से बाइक को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अयोध्या जिले के एक युवक से वर्ष 2017 में पल्सर बाइक खरीदी थी। बताया जाता है कि वह कुल रकम में से 10 हजार रुपए नहीं दे पाया था। लंबे समय से चल रहे 10 हजार रुपए के बकाए की मांग बाइक मालिक द्वारा किया जा रहा था।
चर्चा है कि बाइक खरीदने वाले युवक ने अपने परिजनों से संबंधित धनराशि चुकता करने के लिए पैसे की मांग की। परन्तु उन्होंने असमर्थता जताई। इसी से नाराज होकर संबंधित युवक रविवार को कटेहरी बाजार के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा। कुछ दूर जाने के बाद अकबरपुर अयोध्या मुख्य मार्ग पर ही बाइक खड़ी कर दिया। इसके बाद डिब्बे का पेट्रोल बाइक पर उड़ेल कर आग लगा दी। इसके बाद खुद मौके से फरार हो गया। धू-धू कर जल रही बाइक को देखकर हर कोई हैरान था।
विज्ञापन

राहगीरों ने घटना की जानकारी अहिरौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अहिरौली थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और आग बुझायी। उधर अहिरौली एसओ संजय सिंह का कहना है कि बाइक में आग नहीं लगायी गई। बल्कि स्पार्किंग के चलते बाइक में आग लगी थी। बाइक में आग लगने से युवक घबरा गया, और वह मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गया। छानबीन में यह जानकारी सामने आई और बाइक के मूल वारिस का पता लगा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें