अंबेडकरनगर। जैतपुर के बेरगा गांव में बुधवार को साधना (22) का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। युवती की शादी 29 नवंबर को होनी थी। पिता निरंजन ने बताया कि मंगलवार को खाना खाने के बाद साधना अपने कमरे में सोने चली गई थी। बुधवार की सुबह जब वह उन्हें जगाने पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की से झांकने पर साधना का शव पंखे से लटकता दिखा। घटना की जानकारी प्रधान और पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भिजवाया गया। सीओ जलालपुर अनूप सिंह ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल पाएगा। संवाद