फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती समेत दो ने खाया विषाक्त पदार्थ, गंभीर

Thu, 06 Aug 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के भूपतपुर गांव निवासी विजय (25) पुत्र दलसिंगार ने गुरुवार सुबह विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसे पेट में दर्द और उल्टी होने लगी।
विज्ञापन


पहले तो उसने परिवारीजनों को कुछ नहीं बताया लेकिन तबियत बिगडने लगी तो उसने परिवारीजनों को विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी। घर वालों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन जब कोई सुधार नहीं आया तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसी थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासिनी अंजू (20) पुत्री रामप्रकाश ने बुधवार देर रात विषाक्त खा लिया। तबियत बिगडने पर जब उसके विषाक्त खाने की जानकारी परिवारीजनों को हुई, तो उनमें रोना पीटना मच गया। आननफानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें