फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक झुलसा

Sun, 26 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
करंट से झुलसा - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना से स्थानीय लोगों में पावर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र बेवाना अंतर्गत ससपना गांव निवासी जैनुद्दीन (28) पुत्र निजामुद्दीन रविवार सुबह साइकिल से बाजार को निकला था। गांव से कुछ दूर डिहवा के निकट वह नित्यक्रिया के लिए रुक गया। इसी बीच वहां स्थापित बिजली के खंभे में करंट उतर गया जिससे वह उसकी चपेट में आ गया।

गुहार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार उसे खंभे से दूर किया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, घटना से स्थानीय लोगों में पावर कारपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि अक्सर खंभे में करंट उतरता रहता है। लगभग एक माह पूर्व करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई थी। इसकी शिकायत कई बार पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से की गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

इसी का नतीजा रहा कि रविवार सुबह खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उधर, अधिशाषी अभियंता विद्युत  मुकेश बाबू ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जानकारी करवा रहे हैं। यदि गड़बड़ी होगी तो उसे ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें