फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छह लोग घायल, छात्रा ट्रॉमा सेंटर रेफर

Sun, 26 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग दुर्घटना में घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक छात्रा समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से छात्रा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत खालिसपुर गांव निवासिनी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शारदा (20) पुत्री भगेलू रविवार सुबह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से अकबरपुर आते समय गौहन्न के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से सड़क पर गिर गई। इससे उसे गंभीर चोटें आईं।

उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, हंसवर थाना अंतर्गत पृथ्वीपुर निवासी संदीप (18) पुत्र सत्यप्रकाश शनिवार देर शाम बाइक से हंसवर से घर जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उधर, अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर बाजार निवासी ओमप्रकाश (50) पुत्र श्रीराम शनिवार को बाइक से अहिरौली जाते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी कटेहरी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत शहजादपुर निवासी गुलाम (28) पुत्र आलम शनिवार देर शाम बाइक से बस स्टेशन जाते समय पुराने तहसील तिराहा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत विजयपुर निवासी दिलीप (34) पुत्र राजनाथ रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, अलीगंज थाना अंतर्गत अलीगंज निवासी अजय (20) पुत्र चंद्रभान शनिवार को बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें