फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आत्महत्या को उकसाने में युवक को जेल

Wed, 20 Dec 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। आत्महत्या के लिए उकसाने में पुलिस ने युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बीते सोमवार को एक युवती ने युवक के कृत्य से तंग आकर खुदकशी कर ली थी। युवती के पिता की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने आरोपी धीरेंद्र निवासी गोपालपुर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। उधर मंगलवार को एएसपी विशाल पांडेय सीओ देवेन्द्र कुमार के साथ युवती के घर पहुंचे और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इससे पहले युवक के खिलाफ परिजनों ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का केस दर्ज कराया था। घटना के समय नाबालिग रही किशोरी अब बालिग हो चुकी थी। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा था। इन दिनों वह जमानत पर रिहा था। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी वह पुत्री को परेशान कर रहा था। शादी के लिए दबाव डाल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें