फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पिकअप की टक्कर से युवक घायल, रेफर

Tue, 03 Dec 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र कटका के रफीगंज बाजार के निकट सोमवार शाम तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उसे गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल में इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र आलापुर के रामनगर निवासी अरुण कुमार (31) सोमवार शाम बाइक से जलालपुर जा रहा था। रफीगंज बाजार के पास उधर से गुजर रहे पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। हेलमेट न लगाने के चलते उसे गंभीर चोटें आईं। सीएचसी भियांव में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकलने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें