फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शौचालय मरम्मत को लेकर जांच, अभिलेख तलब

Tue, 03 Dec 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। सार्वजनिक शौचालय के नाम पर 45 हजार से अधिक रुपया निकाल लिए जाने के मामले मे जांच के लिए पंचायत राज अधिकारी ने अभिलेख तलब किए हैं।
विज्ञापन

विकासखंड के सांती ग्राम पंचायत में बने सार्वजनिक शौचालय के मरम्मत के नाम पर बीते दिवस एक ही फर्म के नाम पर 25 हजार 8 आठ सौ पचास रुपये व 19 हजार छह सौ रुपये निकल लिए गए। बीते दिनों अमर उजाला ने बदहाल शौचालय की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद डीपीआरओ ने स्थलीय निरीक्षण किया था। इस पर उन्हें शौचालय बदहाल स्थिति में देखने को मिला। जिला पंचायत अधिकारी ने संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई।
वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई न होने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। हिंदू महासंघ के पूर्व अध्यक्ष मोनू मिश्रा ने कहा कि अगर उक्त प्रकरण में कार्रवाई नहीं की गई तो मामला मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि स्थलीय जांच की गई है। संबंधित अभिलेख भी तलब किए गए हैं। अभिलेखों के अवलोकन के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें