फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रेन से गिरकर युवक घायल

Sun, 27 Oct 2024 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-जाफराबाद रेल खंड के मालीपुर स्टेशन के निकट रविवार को उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके हाथ, सिर व घुटने में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ पुलिस के अनुसार गाजीपुर के मरदा थाने के चंवर गांव निवासी विशाल अपने मित्र सोनू के साथ कानपुर के अनवरगंज स्टेशन से उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन के जरनल बोगी में बैठकर मऊ के लिए निकला। विशाल ने बताया कि भीड़ अधिक होने के चलते गेट के पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहा था। जाफरगंज रेलवे स्टेशन पार होने के बाद उसे नींद लग गई। इससे वह ट्रेन से नीचे गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस को अपने मोबाइल से ट्रेन से गिरकर घायल होने की जानकारी दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ थानाध्यक्ष जीएस गौतम ने बताया कि युवक घायल अवस्था में मिला था। उसके पास ट्रेन का कोई टिकट नहीं मिला है। जिला अस्पताल में इलाज के बाद युवक गाजीपुर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें