अंबेडकरनगर। उसरहवा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने युवक को बचा लिया।
युवक की पहचान अलीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रामदयाल (25) के रूप में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक राम दयाल उसरहवा गांव के बाहर एक पेड़ में गमछे से फंदा लगाकर उससे लटक रहा था। यह देख ग्रामीण दौड़े और फंदे लटक चुके युवक को नीचे उतारा। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस छानबीन में पता चला कि रामदयाल पहितीपुर रोड स्थित एक दुकान पर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार रात उसका मोबाइल व तीन हजार रुपये चोरी हो गए थे। इसके बाद से वह तनाव में था।