फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिलाएं रखें खानपान का ध्यान

Fri, 22 Sep 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र अहिरौली गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को एनीमिया से मुक्त करने पर चर्चा की गई। सीडीपीओ स्वर्णलता सिंह ने कहा कि पोषण माह अभियान के तहत स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जन जागरुकता से ही महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को समझाया गया कि बच्चों में कुपोषण व किशोरियों में खून की कमी खानपान ठीक नहीं होने के चलते होती है। ऐसे में अभिभावकों को जागरूक होने की जरूरत है। बच्चों को पौष्टिक आहार दिलाने पर ध्यान देना चाहिए। लोगों को स्वच्छ जल, ताजा भोजन, हरी सब्जियां, फल और प्रोटीनयुक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। माताओं को अनिवार्य रूप से छह माह तक के बच्चों को स्तनपान कराना चाहिए। इस मौके पर मुख्य सेविका रामजानकी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री हेमलता, शकुंतला, सीलम, ऊषा देवी, इंदुमति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें