फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नहाते समय सरयू नदी में डूबा युवक, मौत

विज्ञापन
.मो. सुहेल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सद्दरपुर। सरयू नदी के कलवारी पुल के निकट नहाने गए मो. सुहेल (23) की बुधवार को गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों मदद के लिए दौड़े लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार दोपहर को युवक का शव नदी से निकाला।
विज्ञापन

बस्ती के कलवारी निवासी मो. सुहेल अपने दोस्तों आरिफ और लल्लू के साथ सरयू नदी में नहाने के लिए उतरे थे। नदी में कूदने के बाद सुहेल अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर उनके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। हालांकि, जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक सुहेल नदी की गहराइयों में डूब गए। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। बृहस्पतिवार की सुबह गोताखोरों ने दोबारा खोजबीन शुरू की और दोपहर करीब दो बजे घटना स्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर युवक का शव बरामद किया।
सुहेल हैदराबाद में शीशे के कारखाने में काम करते थे और एक माह पूर्व ही घर लौटे थे। उन्होंने बकरीद के बाद वापस जाने के लिए टिकट भी बुक करा लिया था। उसके पिता मो. शमीम की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां सायरा खातून अचेत हो गईं। चार भाइयों में सुहेल सबसे बड़े थे। उसके छोटे भाइयों के नाम मो. साहिल, शाहिद और शोएब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें