फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पिकअप-टैंकर की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
मनोज यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर-महरुआ मार्ग पर स्थित कसेरुआ गांव के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े केमिकल टैंकर से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मनोज यादव (26) उसी में फंस गए। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से केबिन काटकर मनोज को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की आगामी 26 अप्रैल को शादी होने वाली थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अकबरपुर के औरंगनगर निवासी मनोज यादव अपनी पिकअप से सब्जी ढोने का काम करते थे। सोमवार तड़के वह सुल्तानपुर के हलियापुर से सब्जी लादकर शहजादपुर मंडी जा रहे थे। कसेरुआ गांव में प्रताप ढाबा के पास उनकी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क निर्माण में प्रयुक्त केमिकल के टैंकर से जा भिड़ी। इस दुर्घटना के बाद अकबरपुर-महरुआ मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के बाद दोनों वाहनों को रास्ते से हटाकर आवागमन सुचारू कराया। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सीओ नीतीश तिवारी ने बताया कि टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।


शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मृतक के मित्र मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि मनोज का विवाह सुल्तानपुर की एक युवती से तय हुआ था और आगामी 26 अप्रैल को बरात जानी थी। परिजन उत्साह से शादी की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया। जिस घर से बरात की तैयारी थी, वहां अब अंतिम विदाई की तैयारी होने लगी।
विज्ञापन

मनोज तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई प्रमोद व अनिरुद्ध और बहन रूबी अपने छोटे भाई की शादी को लेकर बेहद उत्साहित थे। शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो मां लालमति का कलेजा कांप उठा। वह रोते हुए कह रही थीं, हे भगवान, यह क्या कर दिया! साल भर पहले बीमारी ने पति नरसिंह यादव को छीन लिया और अब जवान बेटे को भी अपने पास बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें