फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
नीरज कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
कटेहरी। चाचा की तेरहवीं में शामिल होने मुंबई से घर लौट रहे युवक की बृहस्पतिवार शाम दुल्लापुर-निनामपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए और एक हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के निनामपुर गांव निवासी नीरज (23) सात भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता मुन्ना मजदूरी करते हैं। नीरज मुंबई में बाइक मिस्त्री का काम करते थे और उनकी कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था। परिजनों के अनुसार नीरज के चाचा का सात सितंबर को निधन हुआ था। उनकी तेरहवीं 20 सितंबर को होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए नीरज मुंबई से घर लौट रहे थे। परिवार को उनके आने का इंतजार था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हादसे की सूचना मिल गई।
बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम नीरज दुल्लापुर-निनामपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अकबरपुर से अयोध्या जा रही साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। सूचना पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सीएचसी कटेहरी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम श्रवण क्षेत्र धाम में अंतिम संस्कार किया गया। नीरज की मौत से तेरहवीं की तैयारियों वाले घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें