कटेहरी। गोसाईगंज क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से महेश (40) की मौत हो गई।
अयोध्या जिले के गोसाईगंज गाजीपुर गाडर निवासी जयराम चौहान के मुताबिक उनके बेटे महेश मौर्य (40) बावर्ची थे। वह अपने परिवार के साथ अलग रहते थे। शनिवार की सुबह किसी आयोजन में खाना पकाने की बात बताकर घर से निकले थे। रात करीब 9:30 बजे महेश रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी जम्मू तवी से कोलकाता जा रही कोलकाता एक्सप्रेस टेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रात करीब एक बजे उनके बेटे धमेंद्र की पत्नी ने दिल्ली से परिजनों को फोन कर महेश की मौत की खबर दी। महेश का बेटा लवी (18) हरियाणा में नौकरी करता है। पिता की मौत की खबर मिलते ही वह रविवार को वहां से घर के लिए रवाना हो गया है। पांच भाइयों में महेश दूसरे नंबर पर थे। (संवाद)