फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन दिनों में 47,094 महिलाओं ने की मुफ्त बस यात्रा

विज्ञापन
रविवार को लखनऊ जाने वाली बस में बैठने के लिए खड़े यात्री। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज की बसों में दी गई मुफ्त यात्रा की सुविधा का जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया। अकबरपुर डिपो की बसों में 27 से 29 अगस्त तक तीन दिनों में कुल 47,094 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की। शासन की ओर से महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन

डिपो से मिले आंकड़ों के अनुसार 27 अगस्त को कुल 12,318 यात्रियों ने सफर किया। इनमें 6,536 सामान्य यात्री और 5,782 मुफ्त यात्रा करने वाले यात्री रहे। 28 अगस्त को कुल 26,924 यात्रियों में 5,906 सामान्य व 21,018 मुफ्त यात्री रहे। वहीं, 29 अगस्त को 24,482 यात्रियों ने यात्रा की, जिनमें 4,188 सामान्य और 20,294 मुफ्त यात्री शामिल रहे। इस तरह तीन दिनों में डिपो की बसों से 63,724 यात्रियों ने सफर किया, इनमें से 47,094 यात्रियों ने मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाया। डिपो संचालन प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि तीन दिनों में 47,094 महिलाओं ने सहयात्रियों के साथ बसों में मुफ्त यात्रा की।
त्योहार के दूसरे दिन बाद भी बसों में रही भीड़
अंबेडकरनगर। रक्षाबंधन के दूसरे दिन भी यात्रियों की भीड़ रोडवेज की बसों में देखने को मिली। सुबह से बस अड्डे पर यात्रियों का आना जाना बना रहा। अकबरपुर डिपो से लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, सुल्तानुपर, बस्ती, आजमगढ़, दिल्ली आदि प्रमुख मार्गों पर बसों का संचालन किया जाता है। ऐसे में कई लोग नौकरी पेशा के कारण बाहर रह रहे हैं जो त्योहार पर अपने घर आए थे। त्योहार के बीतने के बाद अब लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू है। इसके कारण बसों में अभी भी भीड़ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें