फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में डेंगू से युवक ने तोड़ा दम

Wed, 02 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
Dengue - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डेंगू के प्रकोप से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बीती रात डेंगू की चपेट में आए एक और व्यक्ति की मौत हो गई। नगर क्षेत्र में डेंगू की चपेट में आकर लोगों की हो रही मौत से लोगों में खौफ का माहौल देखा जा      रहा है। उधर, बुधवार को तेज बुखार के पांच और मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र टांडा के मोहल्ला मुसहां निवासी मोहम्मद अहदम (38) पुत्र मतीउर्रहमान दो दिन से तेज बुखार से पीड़ित था। जांच में पता चला कि वह डेंगू का शिकार हो चुका है। डेंगू की चपेट में आने की जानकारी होने पर परिवारीजन उसे कहीं बाहर उपचार के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसने रात में ही दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि कुछ दिनों से जिले में तेज बुखार तेजी से अपना पांव पसार रहा है।

शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब इससे पीड़ित लोग जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों। बुधवार को भी पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसहां निवासिनी सबीहा बानो (61) मंगलवार दोपहर तेज बुखार की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो मंगलवार देर शाम सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां भी तबियत में सुधार न होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर गांव निवासी पन्नालाल (45) पुत्र प्रहलाद व उनकी पत्नी रीता (42) भी मंगलवार दोपहर तेज बुखार की चपेट में आ गईं।

दोनों को परिवारीजनों ने पहले सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया जहां से बुधवार सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चनहा पकड़ी गांव निवासिनी सीमा (55) पत्नी रामप्रताप को परिवारीजनों ने बुधवार सुबह तेज बुखार चढ़ने पर पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इनके अलावा, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुल्हापुर गांव निवासिनी कुंती (22) पुत्री हीरालाल मंगलवार सुबह तेज बुखार की चपेट में आ गई। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें