फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Sun, 28 Sep 2025 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
उदित शर्मा।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हंसवर के मूसेपुर कलां भगवानपुर निवासी उदित शर्मा (22) ने शनिवार शाम जाफरगंज के बहलोलपुर रेलवे क्राॅसिंग के निकट ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पिता रामकृपाल शर्मा के मुताबिक उनका बेटा अपने बड़े भाई अमित की ससुराल बिहलोलपुर में रहकर अकबरपुर के एक निजी होटल में काम करता था।
विज्ञापन

इतना बड़ा कदम किस वजह से उठाया। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। बेटे की मौत के बाद मां कांती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो भाई अमित, सुजीत के अलावा काजल व रूषमा हैं। बहन सुसमा का विवाह हो चुका है। मौके पर पूर्व विधायक जयराम विमल, जिला पंचायत सदस्य संतोष यादव, दयाशंकर यादव ने शोक संवेदना व्यक्त की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें