अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेनें देरी से आईं। इससे यात्रियों को प्रतीक्षा करना पड़ा। दरभंगा एक्सप्रेस (19165) ढाई घंटे, इंदौर पटना एक्सप्रेस (19321) दो घंटे, मरुधर एक्सप्रेस (14854) दो घंटे 36 मिनट, कैफियात एक्सप्रेस (12226) दो घंटे, गंगा सतलज एक्सप्रेस (13307) डेढ़ घंटे, दून एक्सप्रेस (13309) डेढ़ घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस (13151) एक घंटे, लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (04217) एक घंटे, सरयु यमुना एक्सप्रेस (14649) 50 मिनट, बरेली एक्सप्रेस (14235) 31 मिनट, मरुधर एक्सप्रेस (14853) 20 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (15025) 15 मिनट व अन्य ट्रेनें देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें विलंब से संचालित हो रही हैं।