फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भूमि विवाद में युवक को पीटा, मौत

Tue, 18 Feb 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के जीवत खुरमुल्लीपुर गांव में सोमवार देर शाम भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। सीएचसी नगपुर पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गांव के एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

जीवत खुरमुल्लीपुर गांव के राजाभोज विश्वकर्मा (35) मुंबई में प्राइवेट जॉब करते थे। उनका गांव के वीरेंद्र पाठक से जमीन विवाद चल रहा था। उसी केस की पैरवी के लिए वह करीब एक सप्ताह पूर्व मुंबई से गांव आ गए थे। सोमवार को वह अकबरपुर दीवानी न्यायालय पेशी में गए थे। देर शाम वह घर लौटे, तभी विवाद शुरू हो गया। राजाभोज की पत्नी रीना के मुताबिक विपक्षी खूंटे से उनकी भैंस खोलने लगा, जिस पर उनके पति ने विरोध किया। इसी को लेकर बात बढ़ी और पांच लोगों ने मिलकर उनके पति को पीटना शुरू कर दिया। गांव वालों ने बीचबचाव किया। इसके बाद वह घायल पति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे निखिल (15), आंशी (10) और अनुष्का (6) हैं। जलालपुर कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। भूमि विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें