फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डिजिटल भूलेख तैयार करने के लिए शुरू हुई नक्शा परियोजना

Tue, 18 Feb 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद टांडा में ड्रोन से नक्शा परियोजना का शुभारंभ करते अ​धिकारी-कर्मचारी।
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा में मंगलवार को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नक्शा परियोजना की समारोह पूर्वक शुरुआत हुई। इस मौके पर ड्रोन कैमरा उड़ाकर सर्वे शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने एवं विवादों को समाप्त करने के लिए मंगलवार को पूरे देश में नक्शा परियोजना की शुरुआत की गई है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत शहरी क्षेत्रों में नवीनतम डिजिटल भू-अभिलेख तैयार किए जाएंगे। इसमें दो नगर निगम के अलावा नौ नगर पालिका चिह्नित की गई है, जिसमें टांडा भी शामिल है। चेयरमैन शबाना नाज़ व ईओ डॉ. आशीष कुमार सिंह ने नगर पालिका सभागार से सभी सभासदों की मौजूदगी में शुभारंभ किया।
ईओ ने बताया कि नक्शा परियोजना शहरी भूमि रिकॉर्ड्स के निर्माण की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो नागरिकों के संपत्ति अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। यह परियोजना तीन चरणों में होगी पहले चरण में हवाई सर्वेक्षण, दूसरे चरण में फील्ड सर्वे तथा तीसरे चरण में दावों और आपत्तियों का समाधान किया जाएगा। तीनों चरण पूरे होने के बाद सभी रिकॉर्ड पोर्टल पर डाल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

चेयरमैन शबाना नाज ने बताया कि इस परियोजना से भूमि संबंधी प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों को अपनी संपत्तियों की सही जानकारी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध होगी। यह पहल संपत्ति विवादों को कम करने, कब्जों पर अंकुश लगाने और भूमि स्वामित्व की सटीक पहचान सुनिश्चित करने में सहायक होगी। इस मौके पर भारतीय सर्वेक्षण विभाग की ओर से सर्वेक्षण अधिकारी राजीव गुप्ता, विकास कुमार श्रीवास्तव, सभासद घिसियावन मौर्य, जमाल कामिल, आशीष यादव, पूनम सोनी, नवाब शायरी, राकेश कुमार गौरव, नितेश कुमार मौर्य, आशीष कुमार चौहान, जलील अहमद, निशांत पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें