फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हिरासत में युवक की पिटाई, तीन सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर थाने में पुलिस हिरासत के दौरान एक युवक को बेरहमी से पीटने के मामले में एसपी प्राची सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। इस प्रकरण में संलिप्त तीन सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही, मामले की विस्तृत जांच सीओ आलापुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

देवरिया बुजुर्ग गांव के निवासी अंकित तिवारी को राजेसुल्तानपुर पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया था। अंकित पर सोशल मीडिया (एक्स हैंडल) के माध्यम से गाली-गलौज करने की शिकायत मिली थी। आरोप है कि थाने में बंद रहने के दौरान तीन पुलिसकर्मियों ने रातभर बेल्ट से उसकी बेरहमी से पिटाई की। इससे युवक को गंभीर चोटें आईं और उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया।
अगले दिन पुलिस ने अंकित का शांतिभंग में चालान कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे किसी से शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी थी। इस घटना से आहत होकर पीड़ित ने एसपी से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सवर्ण आर्मी ने आलापुर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। वहीं कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित युवक से मिलकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीओ आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने सिपाही संजीत पाठक, सतीश यादव और हिमांशु सोलियान को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी प्राची सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यदि विस्तृत जांच में आरोप सिद्ध होते हैं, तो दोषियों के खिलाफ और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें