फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसा युवक, गंभीर

Sat, 03 Oct 2015 11:55 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अमरजीत (19) पुत्र दुर्गाप्रसाद शुक्रवार रात्रि ढिबरी जलाकर पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच अचानक ढिबरी उसके ऊपर गिर पड़ी, जिससे उसके कपड़े में आग लग गई। पहले तो अमरजीत ने स्वयं आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब सफल नहीं हुआ, तो गोहार मचा दिया।
विज्ञापन


परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो वहां देखा कि अमरजीत पूरी तरह आग से घिरा हुआ था। परिवारीजनों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें