फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बीसी सखी परीक्षा के लिए अभी और करना होगा इंतजार

Sat, 20 Dec 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में खाली चल रहे 190 बीसी सखी के पदों के लिए होने वाली परीक्षा को लेकर अभी संशय बना हुआ है। पहले इसे 20 दिसंबर को कराने की तैयारी थी, लेकिन शनिवार को भी परीक्षा नहीं कराई जा सकी है। ऐसे में आवेदकों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पंचायतों में लोगों को ग्रामीणों को बेहतर बैंकिंग सुविधा के लिए बीसी सखी का चयन किया जाता है। जिससे लोगों को बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं। उन्हें घर के पास ही यह सुविधाएं मिल जाती हैं। इससे बीसी सखी को रोजगार मिल जाता है और उससे अच्छा कमीशन मिलने से आय भी होती है। ऐसे में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अच्छा कदम है। जिले में अभी 190 पदों पर बीसी सखी का चयन होना है। इसके लिए 350 से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है। इन सभी के आवेदनों की जांच लगभग पूरी हो गई है। इसके लिए उन्हें परीक्षा देनी है। सीडीओ की अध्यक्षता में बनी कमेटी इनका चयन करेगी। डीसी स्वत: रोजगार सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आवेदनों की जांच लगभग पूरी हो गई है। जल्द ही परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें