फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वार्षिकोत्सव पर सम्मानित हुई छात्राएं

Sat, 20 Dec 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जीजीआईसी जलालपुर में वा​र्षिकोत्सव कार्यक्रम में मौजूद बच्चे व ​शिक्षक। 
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर में प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को छात्रा सम्मेलन, मेधावी छात्राओं का सम्मान, पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय की प्रथम वार्षिक पत्रिका पंख के विमोचन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी स्नेह कुमार ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने छात्राओं को निरंतर परिश्रम कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। समारोह में स्थानीय निकाय के सभासद, एसएमडीसी सदस्य, विद्यालय की पूर्व छात्रा व वर्तमान प्रधानाचार्या राजकीय हाईस्कूल बसिया तकदीश फातिमा, सहायक अध्यापिका राजकीय हाईस्कूल बड़ेपुर प्रमिला यादव, नीलम यादव ने अपने अनुभव साझा किए। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण व छात्राओं के उत्साहवर्धन के साथ किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या आशा वर्मा, कार्यक्रम की प्रथम प्रभारी अनुपमा सिंह सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें