आलापुर (अंबेडकरनगर)। वाणिज्य (कॉमर्स) विषय में अच्छे अंक लाने के लिए छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ समय प्रबंधन और तैयारी की रणनीति बनानी होगी। साथ ही प्रश्नपत्र हल करते समय बारीकियों को ध्यान रखना होगा, तभी बेहतर अंक पा सकेंगे।
जय बजरंग पब्लिक इंटर काॅलेज सिपाह रामनगर शिक्षक सूरज मौर्य ने बताया कि परीक्षार्थियों को समय प्रबंधन से सभी कार्य समय पर पूरा करने में मदद मिलती है। संख्या के स्थान पर गुणवत्ता का चुनाव करें। परीक्षार्थियों को विषयों पर उचित ध्यान दिए बिना और अवधारणाओं को समझे बिना बहुत सारा पाठ्यक्रम पढ़ना उचित नहीं है।
पाठ्यक्रम के किसी भाग को उचित अवधारणाओं को समय के साथ सीखते हैं तो यह बहुत आसान हो जाएगा। वाणिज्य परीक्षा में लेखांकन अनिवार्य विषय है। अकाउंट्स, कैश फ्लो स्टेटमेंट और पार्टनरशिप फर्म की तैयारी अच्छे से कर काफी हद तक कवर कर सकते हैं। व्यवसाय अध्ययन एक थ्योरिटिकल पेपर है और इसमें किसी तरह का कोई प्रैक्टिकल सवाल नहीं होता। इसलिए इसे अच्छे से याद रखने के लिए समय से रिवीजन करने की जरूरत होती है। अर्थशास्त्र में मैक्रो और माइक्रो दोनों में कई तरह के डाइग्राम होते है, इसलिए इनका निरंतर अभ्यास करें। इसे सारणीबद्ध रूप से प्रस्तुत करना भी आपको आना चाहिए। साझेदार का प्रवेश, अंश पूंजी, रोकड़ प्रवाह जैसे टॉपिक जरूर तैयार कर लेने चाहिए।
इन बातों का रखें ध्यान-
- सवाल पढ़ते समय वस्तुओं पर लाभ-हानि, संपत्ति दायित्व पर निशान लगा लें।
- व्यापार से जुड़े शब्दों और शब्दावली का अध्ययन करें।
- गणना सही करें
- पढ़ाई के लिए शेड्यूल बनाएं और उसका पालन करें, सोशल मीडिया और फोन से बचें।
- पिछले साल के पेपर हल करें। सभी चैप्टरों को एक-एक करके समझें।
- व्यापार से जुड़े शब्दों और शब्दावली का अध्ययन करें।