अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय रमाबाई महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को पकवान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें यशी को प्रथम, जबकि दूसरे स्थान पर रिशु को मिला। बाद में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
गृह विज्ञान परिषद के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर शेफाली सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। कहा कि भारत की भूमि सदैव से पाक कला समृद्धि संस्कृति रही है।
ममता व स्नेह भरे भावों से तैयार किए गए व्यंजन स्वादिष्ट, स्वास्थ्यवर्धक व पोषक होते हैं। अपनी परंपरा को अपनाते हुए नवीनता का रसास्वादन कराना भारतीय व्यंजन कला की अद्भुत विशेषता है। ऐसे में भारतीय संस्कृति की परंपरा को हम सभी को आगे बढ़ाता रहना होगा। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया पकवान कला में सभी निपुण हों। गृह विज्ञान प्रभारी डॉ. पूनम मौर्या ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
बेहतर व स्वादिष्ट व्यंजन के आधार पर यशी ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे स्थान पर रिशू व तृतीय स्थान पर साक्षी रहीं। बाद में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान डॉ. संगीता, डॉ. वी प्रिया, डॉ. विजयलक्ष्मी यादव, प्रोफेसर रवींद्र, डॉ. राजेश, डॉ. अखिलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. नंदन, डॉ. विश्वनाथ द्विवेदी, डॉ. सीमा यादव, डॉ. मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।