फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब होने की वजह से मरीजों को उठानी पड़ रही दिक्कत

विज्ञापन
फोटो 18, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में बंद पड़ी डिजिटल एक्सरे सेवा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में एक्स-रे सेवाओं ने मरीजों को बड़ी मुश्किल में डाल रखा है। दूरदराज से तमाम उम्मीद लेकर यहां पहुंचे मरीजों व तीमारदारों को निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। पिछले कई दिन से यहां डिजिटल एक्स-रे सेवा ठप है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में जब मरीजों को सुरक्षित व बेहतर उपचार की सर्वाधिक जरूरत है, तब जिला अस्पताल में ही डिजिटल एक्स-रे नहीं हो पा रहा है। यह स्थिति कोई नई नहीं है। पिछले कई माह से इसी तरह की मुश्किलें आए दिन यहां बनी हुई हैं, लेकिन स्थाई निदान कराने की फिक्र कहीं नजर नहीं आती।
विज्ञापन

इस बीच गुरुवार को यहां डिजिटल एक्स रे लिए पहुंचे 20 से अधिक मरीजों व उनके साथ आए तमाम तीमारदारों को मायूस होकर लौटने पर मजबूर होना पड़ा। मरीजों व तीमारदारों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिम्मेदारों द्वारा स्थाई समाधान न निकाले जाने के चलते ही मरीजों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे का सुचारु संचालन हो पाना बड़ी चुनौती बन गई है। पिछले कई माह से यहां डिजिटल एक्स-रे मशीन ठीक से चल नहीं पा रही। यहां सामान्य एक्स रे मशीन तो फिर भी मरीजों की जांच कर लेती है, लेकिन डिजिटल सेवा आए दिन किसी न किसी कारण से प्रभावित रहती है। कोरोना संक्रमण के मौजूदा दौर में बेहतर व सुरक्षित उपचार के लिए जब मरीजों की उम्मीद का बड़ा केंद्र जिला अस्पताल बना हुआ है, तब ऐसे में यहां डिजिटल एक्स रे अक्सर ठप रहना मरीजों के लिए किसी बड़े अभिशाप से कम नहीं। तमाम उम्मीद लेकर दूरदराज के क्षेत्र से प्रतिदिन जिला अस्पताल तक मरीज व तीमारदार पहुंचते हैं। यहां आने के बाद कभी तकनीकी खराबी के चलते संचालन नहीं होता, तो कभी फिल्म उपलब्ध न होने के चलते मरीजों को मायूसी हाथ लगती है। ऐसे में डिजिटल एक्स रे के लिए आने वाले मरीजों को या तो मायूस होकर लौटना पड़ता है या फिर उन्हें अधिक राशि खर्च कर निजी पैथालॉजी सेंटर का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

जो मरीज निजी सेंटर का खर्च नहीं सहन कर सकते, वे सामान्य एक्स रे से ही काम चलाने को मजबूर होते हैं। मरीजों को डिजिटल एक्स रे का समुचित लाभ दिलाने को लेकर अस्पताल प्रशासन कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते एक सप्ताह से जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स रे सिर्फ इसलिए ठप है, क्योंकि यहां फिल्म नहीं उपलब्ध है।
किसी भी जिम्मेदार को इसकी सुध नहीं है। गुरुवार को अमर उजाला टीम जिला अस्पताल पहुंची, तो डिजिटल एक्स-रे का कार्य ठप मिला। यहां सुबह से ही मरीज व उनके तीमारदार जिला अस्पताल पहुंच गए। लाइन में लगने के कुछ देर बाद बताया गया कि फिल्म अभी उपलब्ध नहीं हो सकी है। ऐसे में डिजिटल एक्स रे का कार्य नहीं हो सकेगा। इस पर लाइन में लगे 20 से अधिक मरीजों को मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर होना पड़ा।
गुरुवार को डिजिटल एक्स रे के लिए मरीज लेकर पहुंचे बेवाना के तीमारदार जयकिशन व जलालपुर के इस्माइल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि महीने में बमुश्किल एक सप्ताह भी सुचारु रूप से डिजिटल एक्स-रे नहीं होता है। कभी तकनीकी खराबी कहकर वापस कर दिया जाता है, तो फिल्म न होने का हवाला दिया जाता है। उन्होंने समस्या का थाई समाधान होने की मांग करते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन को इसे लेकर गंभीरता दिखानी होगी। शहजादपुर के निशांत व मीरानपुर के दीपक ने कहा कि आए दिन डिजिटल एक्स-रे ठप ही रहता है। कहा कि बीते तीन दिन से वह अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन नहीं हो सका। ऐसे में मजबूर होकर सामान्य एक्स-रे ही कराया।
डिजिटल एक्स-रे का संचालन सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आज ही जिला अस्पताल में सीएमएस के पद पर ज्वाइन किया है। शीघ्र ही सभी व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन

ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें