फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की गलत नीतियों से बढ़ी बेरोजगारी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के इल्तिफातगंज में नौकरी संवाद कार्यक्रम करते युवा कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। युवा कांग्रेस ने मंगलवार को कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के इल्तिफातगंज बाजार में नौकरी संवाद अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार नौकरियों को लेकर सिर्फ संवाद कर रही है। युवाओं को नौकरी दिलाने की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। युवाओं को संवाद की जरूरत नहीं बल्कि रोजगार की जरूरत है। सरकार की गलत नीतियों से बेरोजगारी बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश व प्रदेश में लगातार बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ रहा है। युवा रोजगार के अभाव में आत्महत्या करने के लिए विवश हो रहे हैं। पिछले तीन वर्ष में एक हजार से ज्यादा मिल, कारखाने व उद्योग बंद हो चुके हैं। बेरोजगारी दर पिछले एक वर्ष में दोगुनी हो गई है। केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से बेरोजगारी की दर बढ़ रही है। उन्होंने युवाओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि आगामी 2022 में युवाओं को ऐसी विफल सरकार को सत्ता से बेदखल करना होगा।
कांग्रेस नेता अनस आलम बेग ने युवाओं की आवाज उठाते हुए कहा कि हर सरकारी नौकरी की भर्ती प्रक्रिया एक वर्ष में पूरी हो। युवाओं को संविदा नहीं स्थायी रोजगार की जरूरत है। युवा नेता अभिषेक दुबे अनूप, आमिर मिर्जा, ईशा सिद्दीकी व सलीम आदि ने युवा हितों को लेकर आवाज बुलंद की। इस मौके पर फरमान अहमद, सरफराज, रेहान, आशिफ, दिलशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें