फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छूटे मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराएं कार्यकर्ता

Sat, 03 Jan 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवण क्षेत्र। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा श्रवण धाम मंडल की बैठक शुक्रवार को पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गोस्वामी के आवास पर हुई। इस बैठक का विषय विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी और विशिष्ट अतिथि विधायक धर्मराज निषाद ने किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 6 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सूची में नाम दर्ज होने से छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने फॉर्म संख्या 6 (नाम जोड़ने), 7 (नाम हटाने) और 8 (संशोधन) की प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि ये फॉर्म बीएलओ द्वारा वितरित किए जाएंगे और किसी भी आपत्ति का नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन विजय नारायण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर शिव बाबा के महंत ओमप्रकाश गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और मंडल पदाधिकारियों समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें