फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कार्यदायी संस्था पर भड़के कर्मी, दिया धरना

Tue, 17 Dec 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा के निकट प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका अकबरपुर में 12 वार्ड में कूड़ा उठान करने वाली निजी संस्था के कर्मी मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर उतर गए। 50 से अधिक कर्मचारी कई सभासदों के साथ कलेक्ट्रेट के निकट 11 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

शहर के 25 वार्ड में से 10 वार्डों के हर घर से कूड़ा एकत्र कराने की जिम्मेदारी निकाय प्रशासन ने वेद एसोसिएट झांसी की संस्था को दे रखा है। इसके एवज में उसे हर माह तीन से चार लाख रुपये का भुगतान भी होता है। कर्मचारियों का आरोप है कि संस्था ने चार घंटे प्रतिदिन कार्य लेने की बात कहकर उन्हें नौकरी दी थी। अब ऐसा न करके सुबह छह बजे से 12 बजे तक कूड़ा एकत्र करने का कार्य लिया जाता है।
इसके बाद तीन बजे तक सूखा और गीला कूड़ा पृथक कराने का काम लिया जा रहा है। हर दिन आठ से नौ घंटे ड्यूटी लेने के बाद भी महज 5700 रुपये मानदेय दिया जाता है। मानदेय बढ़ोतरी की बात करने पर जाति सूचक गालियां दी जाती हैं। आरोप यह भी है कि घरों से कूड़ा उठाने के लिए बोरी तक नहीं दी जाती है। सुपरवाइजर अशरफ, सम्राट, दिवाकर आदि ने बताया कि 7700 रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर पूरे दिन दौड़ाया जाता है। इस दौरान अनीता देवी, तारा देवी, संगीता, सरिता देवी, मालती, श्याम कुमारी, कृष्णकुमार, विजय कुमार, अजय, फूलचंद, रामचेत, अमित, रोशनलाल, उमाशंकर, विनोद कुमार, सभासद प्रदीप मिश्र, संदीप, आदित्य, अजमल करैशी, सुरेंद्र गुप्त, प्रिंस पाठक समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रम विभाग से भी हुई शिकायत
बीते दिनों सफाई कार्य में लगे श्रमिकों ने श्रमविभाग कार्यालय पहुंचकर अपनी पीड़ा अधिकारियों को बताई। इसका संज्ञान लेकर सहायक श्रमायुक्त राजबहादुर यादव ने नामित कार्यदायी संस्था के ठेकेदार, अधिशासी अधिकारी और श्रमिकों को नोटिस भेज 19 दिसंबर को कार्यालय में बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें