फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मजदूरी कर साइकिल से घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक ने शुक्रवार देर शाम सुलेमपुर गांव के पास टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सात बच्चों के सिर से जहां पिता का साया उठ गया, वहीं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के एकडल्ला गांव निवासी प्रेमचंद्र (35) मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को वह सुलेमपुर गांव में मजदूरी करने गया था। देर शाम वह साइकिल से घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जब वह सुलेमपुर बाजार से कुछ आगे बढ़ा, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे प्रेमचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीण उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पत्नी जरावती तो सुधबुध खो बैठी। बताते चलें कि प्रेमचंद्र के चार पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री का ही विवाह हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें