फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमरतल गांव में बुधवार दोपहर बोरिंग के काम के दौरान करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई जबकि दो अन्य सहयोगी आंशिक रूप से झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अमरतल गांव निवासी सियाराम (49) गांव के ही मोहम्मद मुस्तफा के घर मजदूरी करने गए थे। वहां सबमर्सिबल की बोरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान लोहे की पाइप बिजली की केबल पर गिर गई, जिससे केबल कट गई और पाइप में करंट प्रवाहित होने लगा। इसकी चपेट में आने से सियाराम की मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंचे दो अन्य मजदूर भी करंट लगने से झुलस गए।
सियाराम की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके तीन बच्चे विवेक कुमार (22), काजल (18) और अंकुर (15) हैं। पिता श्यामलाल की पहले ही मौत हो चुकी थी। बेटे की मौत से मां फूला देवी भी गहरे सदमे में हैं। परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य चले जाने से परिजनों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सीओ सिटी अरुण नौहवार ने बताया कि करंट से मजदूर की मौत की सूचना है। तहरीर मिलने पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें