फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर फेल होने से रेलवे आरक्षण केंद्र पर काम काज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सर्वर फेल होने के चलते बुधवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण का पूरी तरह से प्रभावित रहा। तमाम कोशिशों के बाद भी देर शाम तक सर्वर फाल्ट को दुरुस्त बनाने का कार्य नहीं हो सका। इसके चलते आरक्षण केंद्र पर पहंचे करीब सवा दो सौ यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद मायूस हो कर वापस लौटना पड़ा। इससे नाराज लोगों ने आरक्षण केंद्र पर हो हल्ला जता कर आक्रोश भी जताया। यात्रियों का कहना था कि इस केंद्र पर आए दिन सर्वर फाल्ट के कारण आरक्षण व टिकट के लिए परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

भूमिगत केबल फाल्ट के चलते बीएसएनएल का डेटा नेटवर्क बुधवार को एक बार फिर बेपटरी हो गया। अन्य सरकारी कार्यालयों में तो वैकल्पिक व्यवस्था कर काम काज चलाया गया लेकिन अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण का कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहा। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे फेल हुए सर्वर के कारण टिकट आरक्षण का कार्य दिन भर बाधित रहा। शाम चार बजे तक सर्वर फाल्ट दूर न हो पाने के बाद आरक्षण कराने के इंतजार में मौजूद लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इस केंद्र पर प्रतिदिन करीब सवा दो सौ सीटों का आरक्षण होता है। ऐसे में सर्वर फेल होने से यात्रियों को हुई परेशानी के साथ ही रेलवे को भी राजस्व की चपत लगी
सर्वर फेल होने के चलते टिकट आरक्षण का कार्य बुधवार को ठप होने से यात्रियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अहमदाबाद के लिए टिकट का आरक्षण कराने अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे शहजादपुर के प्रदीप वर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अक्सर सर्वर होता रहता है। इससे टिकट आरक्षण के लिए आने वाले यात्रियों को मुश्किलें उठानी पड़ती हैं। यात्रियों के हित को देखते हुए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए। दोस्तपुर रोड निवासी भारत यादव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पत्नी के इलाज के लिए उन्हें लुधियाना जाना है। इसके लिए टिकट आरक्षण कराने अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। काफी देर तक लाइन में लगने के बाद भी जब सर्वर नहीं आया, तो मायूस होकर लौटना पड़ा। इसी प्रकार कई अन्य यात्री भी मायूस होकर लौटे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे ही सर्वर फेल हो गया था। इसके चलते टिकट आरक्षण का कार्य प्रभावित हुआ। शाम तक सर्वर की बहाली नहीं हो सकी थी। प्रतिदिन औसतन सवा दो सौ आरक्षित सीटों के टिकट जारी होते हैं।
विज्ञापन

बृजेश यादव, टिकट आरक्षण सुपरवाइजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें