फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का सबब बन सकते लकड़ी के जर्जर पोल

Sun, 12 Jul 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े चंदापुर गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए जिन पांच लकड़ी के खंभों को लगाया गया है, वह पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। आलम ये है कि सड़क किनारे लगे ये खंभे नीचे से सड़कर पूरी तरह जर्जर हो गए हैं और सड़क की तरफ झुक गए हैं।
विज्ञापन


इसके चलते तार सड़क के एकदम करीब से गुजर रहे हैं। ऐसे में किसी भी समय ये खंभे गिर सकते हैं। इससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। शुक्रवार रात एक खंभा  क्षतिग्रस्त भी हो गया। गांव के गोकरन पांडेय, संतोष शर्मा व रामवचन का कहना है कि, जर्जर खंभे बदलने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका।

कहा गया कि इस मार्ग से चौपहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल भरा हो गया है। तेज हवा चलने पर ये खंभे कभी भी गिर सकते हैं, जिससे अप्रिय घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि खंभे जर्जर होने के चलते अक्सर तार भी टूटकर गिरते रहते हैं। इससे आपूर्ति बाधित हो जाती है। उन्होंने जर्जर खंभों को अतिशीघ्र बदलवाने की मांग की है। उधर, अधिशासी अभियंता विद्युत मुकेश बाबू ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है। उपखंड अधिकारी द्वितीय को निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें