फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या मामले में भतीजा गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2015 10:43 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते 22 अक्तूबर को हंसवर थाना क्षेत्र के जल्लापुर साबुकपुर गांव निवासी चंद्रावती (45) पत्नी लालता को गोली मार दी गई थी। उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान 24 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के पति लालता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।

एसओ हंसवर अरशद सिद्दीकी ने बताया कि  मामले में मृतका के भतीजे विनोद पुत्र रामधन निवासी डागरनगर थाना पनकी जनपद कानपुर को गिरफ्तार किया गया। बताया कि उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कट्टा भी बरामद किया गया है। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें