जानकारी के मुताबिक सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजपुरा गांव निवासी सूरज (18) पुत्र रतिराम मंगलवार शाम साइकिल से सिकंदरपुर बाजार जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
बसखारी थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी विष्णुदत्त (42) पुत्र कृपाशंकर मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाते समय बसखारी बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। पहले उसे सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया गया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
टांडा थाना क्षेत्र के छज्जापुर मोहल्ला निवासी राघवेंद्र (32) पुत्र राधेश्याम बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय डीएम आवास के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।